फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों की बनेगी वेबसाइट एक क्लिक पर मिलेगी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। डिजिटल लिटरेसी के तहत अब सभी माध्यमिक स्कूलों की अपनी वेबसाइट होगी। इसमें स्कूल के हर विद्यार्थी की ई-मेल आईडी दर्ज होगी, जिसके माध्यम से स्कूल में होने वाली गतिविधियों की उन्हें समय-समय पर जानकारी दी जाएगी। इसका उद्देश्य शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर करना और स्कूलों को हाईटेक बनाना है।
विज्ञापन

कोरोना के कारण शिक्षा व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ा है। प्रभावित हो रही शिक्षा की गतिविधियों को पटरी पर लाने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग खुद को हाईटेक बनाने जा रहा है। इसके तहत जिले में संचालित करीब 607 स्कूलों को वेबसाइट तैयार करना होगा। वेबसाइट पर संबंधित स्कूल की पूरी कुंडली होगी। मसलन किस कक्षा में कितने विद्यार्थी पंजीकृत हैं। कौन-कौन से विषयों की पढ़ाई की सुविधा है। किन विषयों के शिक्षक हैं और किन विषयों के शिक्षकों के पद खाली हैं। इससे आने वाले शैक्षणिक सत्र में छात्र-छात्राएं घर बैठे ही अपनी पसंद के कोर्स वाले स्कूलों के बारे में पूरी जानकारी ले सकेंगे। यही नहीं, छात्र-छात्राएं अब घर बैठे ऑनलाइन पढ़ाई भी कर सकेंगे। डीआईओएस डॉ. ब्रजेश मिश्रा ने प्रधानाचार्य को शत-प्रतिशत बच्चों की ईमेल आईडी व अन्य जानकारियां वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य को पत्र जारी कर के स्कूल की वेबसाइट तैयार करके स्कूल की गतिविधियों को अपलोड करने के लिए कहा है।
------
सभी स्कूलों को तत्काल वेबसाइट बनवाकर पूरा ब्योरा दर्ज करने को कहा गया है। इसमें अगले शैक्षणिक कैलेंडर को भी प्रदर्शित किया जाएगा। इससे आने वाले दिनों में ऑनलाइन पढ़ाई भी आसान होगी। साथ ही विद्यार्थी घर बैठे ही स्कूलों के बारे में जानकारी ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ.ब्रजेश मिश्र, डीआईओएस, बलिया।
-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें