फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia Weather Update: बदलेगा मौसम का मिजाज, एक-दो दिन में आंधी और बारिश के आसार, मिलेगी गर्मी से राहत

Mon, 02 Jun 2025 10:44 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

आने वाले दो दिनों में मौसम का मिजाज बदलने के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार आंधी और बारिश की संभावना है जिससे लोगों को तपन से राहत मिलेगी। बता दें कि इन दिनो भीषण गर्मी हर किसी को परेशान कर रही है। अनुमान है कि बूंदे जरूर बरसेंगी।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 दो दिनों से मौसम के तल्ख तेवर से जन जीवन बेहाल हो गया है। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने हर किसी को बेहाल कर रखा है। आसमान में बादलों के आने व जाने का क्रम बना रहा लेकिन इससे राहत नहीं मिल पा रही थी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक-दो दिन में बारिश व आंधी के आसार हैं।

विज्ञापन


सोमवार को अधिकतम तापमान 40 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धूप ने सुबह आठ बजे ही अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया। गर्म हवाओं के चलते लोग मजबूरी में ही घर से बाहर निकले। दोपहर में सड़कों पर वाहन कम दिखे, वहीं बाजारों में सन्नाटा पसर गया। शाम को तापमान में कमी हाेने के बाद ही लोग बाजार में दिखे।

गर्म हवाओं के झोंकों से लोग परेशान हो गए। हालत यह थी कि सड़कों पर पैदल और साइकिल से चलना मुश्किल हो रहा था। दिन चढ़ने के साथ-साथ धूप और गर्मी इतनी तेज होती गई कि बर्दाश्त से बाहर होने लगी। गर्मी के चलते राहगीर परेशान रहे। लोग गला तर करने के लिए ठंडा पानी व अन्य शीतल पेय का सहारा लेते रहें।
विज्ञापन


कार्यालयों में भी कम लोग ही दिखाई दिए। बीच-बीच में बिजली कटौती लोगों की परेशानी का बढ़ा दे रही थी। पंखा व कूलर भी राहत नहीं दे पा रहे थे। भवनों से आंच निकलने से कमरों में रहना मुश्किल हो जा रहा था। सबसे अधिक दिक्कत महिला व बच्चों को हुई।
विज्ञापन





 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें