फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: फिर बढ़ा पारा, तापमान 40 डिग्री के करीब, लू ने बढ़ाई परेशानी

Sun, 07 May 2023 12:32 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया

सार

पूर्वांचल में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।एक सप्ताह पहले आंधी और बारिश का मौसम लगातार होने के कारण लोगों को गर्मी से कई दिनों तक राहत मिली थी। लेकिन बीते तीन दिनों से तेज धूप के साथ पछुआ हवा चलने लगी है। इससे मौसम एक बार फिर काफी गर्म होने लगा है। र
विज्ञापन
Weather Update: फिर बढ़ा पारा, तापमान 40 डिग्री के करीब, लू ने बढ़ाई परेशानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम एक बार फिर गर्म होने लगा है। पिछले दिनों आंधी और बारिश के बाद तापमान में काफी गिरावट हुई थी। अब फिर तेज धूप के साथ लू ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री तापमान पहुंच गया वहीं, न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 24 डिग्री हो गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Nikay Chunav: भाजपा के पक्ष में हवा बनाने के लिए निरहुआ के प्रचार रथ पर प्रशासन ने लगाई रोक, ये है कारण
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले आंधी और बारिश का मौसम लगातार होने के कारण लोगों को गर्मी से कई दिनों तक राहत मिली थी। लेकिन बीते तीन दिनों से तेज धूप के साथ पछुआ हवा चलने लगी है। इससे मौसम एक बार फिर काफी गर्म होने लगा है। रविवार को सुबह ही सूर्य की तेज करने निकली जिससे दोपहर के पहले ही पारा 35 से अधिक हो गया। इस बीच चल रही पछुआ हवा से लू का भी असर रहा जिससे लोगों को सड़कों पर चलना मुश्किल रहा। लोग चेहरा व शरीर ढंक कर ही निकले। आलम यह रहा कि बहुत जरूरी होने पर ही लोग घरों से निकले। उधर, शादी विवाह का मौसम भी चल रहा है। तेज धूप व लू के बीच खरीदारी आदि को लेकर परेशान होना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें