फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ओडीओपी के तहत ऋण पर अनुदान दे रही सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) वित्त पोषण सहायता योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए जनपद में जरी-जरदोजी एवं काला चावल उत्पाद कार्य से जुड़े इच्छुक व्यक्तियों के लिए सरकार ऋण की सुविधा प्रदान कर रही है। दोनो कार्य में निर्माण, सेवा व व्यवसाय के लिए स्वयं रोजगार स्थापित करने के लिये बैंकों से वित्तीय ऋण प्राप्त करने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं। योजना के तहत 25 लाख तक के ऋण पर 25 प्रतिशत, 50 लाख तक के ऋण पर 20 प्रतिशत एवं धनराशि 50 लाख से अधिक ऋण पर 10 प्रतिशत या अधिकतम धनराशि 20 लाख तक का अनुदान दिया जाएगा। यह जानकारी उद्योग उपायुक्त बीके कौशल ने दी है। बताया कि जरी-जरदोजी एवं काला चावल उत्पाद से संबन्धित इच्छुक व्यक्ति जिनकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो तो वह उद्योग, सेवा व व्यवसाय हेतु ऑनलाईन आवेदन संबंधित वेबसाइट पर कर सकता है। आवेदनकर्ता किसी भी बैंक का बकाएदार (डिफाल्टर) नहीं होना चाहिए और न ही उसने या उसके परिवार ने केद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित किसी योजना में लाभ प्राप्त किया हो। उद्योग उपायुक्त ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए योजना प्रभारी शंभू कुमार सिंह के मोबाइल नंबर 7839115226 पर संपर्क किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन

02- अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए करें आवेदन
चंदौली। वाराणसी के करसड़ा स्थित अटल आवासीय विद्यालय में सत्र 2023-24 हेतु कक्षा छह में 80 सीटों (40 बालक व 40 बालिकाओं) के प्रवेश के लिए पात्र अभ्यर्थी आवेदन-पत्र (ऑफलाइन) प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन-पत्र किसी भी सामान्य कार्यदिवस में सुबह10 बजे से सायं पाच बजे तक 13 मई तक संबंधित जनपद के बेसिक शिक्षा अधिकारी, सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी व श्रम कार्यालय चंदौली, चकिया, नौगढ़ व पीडीडीयू नगर से निशुल्क प्राप्त और जमा किए जा सकते है। इसके लिए उम्मीदवार 10 से 13 वर्ष आयु वर्ग का होना चाहिए। ऐसे नवीनीकृत एवं पंजीकृत निर्माण श्रमिक जो एक अप्रैल 2023 को कम से कम तीन वर्ष बोर्ड की सदस्यता अवधि पूर्ण कर चुके हों, उनके अधिकतम दो बच्चे आवेदन के पात्र होंगे। इसके अलावा कोविड के कारण अनाथ बच्चे जिनका महिला एवं बाल कल्याण विभाग में पंजीयन हो अथवा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) हेतु पात्र बच्चे, जिनकी आयु 10 से 13 वर्ष के मध्य हो, वे भी आवेदन कर सकते हैं। सभी वर्गों के लिए आरक्षण नियमानुसार देय होगा। अटल आवासीय विद्यालय में सभी आधुनिक सुविधाओं युक्त सह-शैक्षणिक आवासीय विद्यालय। बालक एवं बालिकाओं के लिए पृथक-पृथक आवासीय व्यवस्था है। प्रवेश के लिए 26 मई को परीक्षा होगी। प्रवेश परीक्षा में मानसिक क्षमता परीक्षण, अंकगणित, भाषा परीक्षण से संबंधित परीक्षा होगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें