मनियर। लगातार हो रही बरसात ने तबाही मचा दिया है। बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बड़ागांव में कुछ घरों में पानी घुसने से तबाही मच गई। ग्रामीणों की सुचना पर पहुंचे एसडीएम बांसडीह ने जेसीबी से पानी का निकास कराया। वहीं, सभी ताल तलैयों में लबालब पानी भरने के कारण मनियर बलिया मार्ग के दोनों तरफ जलभराव हो गया है। सरयू नदी का जलस्तर अधिक होने के कारण पर्वतपुर रेगुलेटर का फाटक बंद है।
बरसात के पानी के वजह से दह ताल मुडि़यारी लबालब भर गया है। इसके चलते मुडि़यारी देवरार, हालपुर, नारायणपुर, जानपुर मुडि़यारी आदि गांव की फसलें जलभराव के कारण डूब गई हैं। चारों तरफ जल ही जल दिखाई दे रहा है। मूसलाधार बारिश की वजह से खेतों में काफी पानी लग गया है। जो ऊपर के खेत है वहां की फसल कुछ हद तक तो ठीक है लेकिन नीचे वाले खेतों में जलभराव के कारण फसलें डूब गई है। उधर, बड़ागांव जिगिड़सर मार्ग पर करीब आधा किलोमीटर की दूरी में सड़क पर ही पानी बह रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर उप जिला अधिकारी बांसडीह दुष्यंत कुमार मौर्या, सीओ बांसडीह दीपचंद, मनियर थाने के एसआई प्रभाकर शुक्ला, बड़ा गांव के लेखपाल ईश्वरचंद मौके पर पहुंचे तथा जेसीबी मशीन मंगाकर सड़क से पानी का निकास कराया।