फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 20 मिनट की बारिश से शहर की सड़कों पर लगा पानी

विज्ञापन
नगर से सटे बहेरी ​स्थित फोरलेन सड़क पर हुए जल जमाव से होकर गुजरती कार। संवाद
विज्ञापन
बलिया। जिले में सोमवार की दोपहर बाद हुई बारिश ने शहर की पानी निकासी की व्यवस्था की पोल खोल दी। कई मोहल्ले में पानी जमा हो गया। लगभग 20 मिनट तक कभी तेज व कभी धीमी बारिश हुई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

बारिश ने शहर की पानी निकासी की 50 लाख खर्च कर की गई व्यवस्था की पोल खोल दी। शहर की प्रमुख सड़कों पर पानी लग गया। इसे निकलने में दो घंटे से अधिक समय लगा। सुबह आसमान में बादल छाए रहे लेकिन दिन चढ़ने के साथ तीखी धूप के बाद उमस बनी रही। इससे लोगों को परेशानी हुई। दोपहर बाद आसमान में काले बादल मंडराने लगे। उसके बाद बारिश से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को राहत तो मिली लेकिन जल निकासी की खराब व्यवस्था के कारण यह राहत मुसीबत में बदल गई। शहर के एनएच-31 बहेरी, एससी कालेज, कदम चौराहा के अलावा सिकंदरपुर मार्ग जीराबस्ती रोडवेज वर्कशाप, तीखमपुर मार्ग पर जल भराव हो गया। इससे आवागमन में लोगों को काफी दिक्कत हुई। वहीं, शहर के सतनी सराय, आवास विकास कालोनी, आनंद नगर, टैगोर नगर, लोविनि डाकबंगला में पानी जमा रहा है। मौसम विशेषज्ञ प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि 15 एमएम बारिश दर्ज की गई है। अभी बारिश की संभावना बनी हुई है। बारिश फसलों के लिए लाभदायक साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें