फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम आवास के सामने आत्मदाह की दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। दुबहर थाना क्षेत्र के शिवपुर दियर नंबरी निवासी रागिनी पांडेय पत्नी आशीष पांडेय ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। इसमें उन्होंने न्याय न मिलने पर लखनऊ में सीएम आवास के सामने आत्मदाह की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पत्र में रागिनी ने बताया है कि वह अपने जर्जर मकान की मरम्मत कराना चाह रहीं हैं। लेकिन इलाके का एक दबंग व्यक्ति बनाने नहीं दे रहा है। वह जान से मारने तथा पुत्र का अपहरण कराने की धमकी दे रहा है। मामले में जिलाधिकारी की ओर से 26 अक्तूबर 2020 को उपजिलाधिकारी बलिया व थाना दुबहर को प्रकरण के निस्तारण के लिए टीम गठित कर जांच का आदेश दिया गया था, लेकिन इसके बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। रागिनी ने कहा कि यदि अगले 15 दिनों में न्याय नहीं मिलता है तो वह लखनऊ में सीएम के आवास के सामने आत्मदाह कर अपने जीवन का अंत करने के लिए मजबूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें