फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दीवार गिरी, मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गड़वार थाना क्षेत्र के वीरपुर तकिया में मकान का काम कर रहे मजदूरों के ऊपर दीवार गिर गई, जिसमें दो मजदूर दब गए। इस घटना में दोनों कामगार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कुकुरहा निवासी हीरा राजभर 54 वर्ष और प्रमोद 42 वर्ष वीरपुर तकिया गांव में बन रहे मकान में मजदूरी का काम कर रहे थे। इसी बीच छज्जा की ढलाई करते समय उसके बगल की दीवार गिर गई, जिसमें दोनों मजदूर दब कर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हीरा राजभर को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्रमोद का इलाज चल रहा है। हीरा की मौत की खबर मिलते ही परिवार वालों का रोते-रोते बुरा हाल रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष संजय शुक्ला ने बताया कि मामले में इत्तफाकिया दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें