फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 पहचान-पत्र को दिखाकर कर सकते हैं वोटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के तहत आज छठे चरण का मतदान है। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक आप लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मतों की आहुति दे सकते हैं। मतदाता पर्ची न होने से भी आप मतदान कर सकते हैं। इसके लिए आयोग किए ओर से कई विकल्प सुझाए गए हैं। मतदाताओं की सुविधा के लिए 13 अन्य विकल्प भी दिए गए हैं। इनमें से कोई न कोई पहचान पत्र आप के पास होना चाहिए। मतदान से पहले घर से निकलते समय ये विकल्प अपने साथ रखिए।
विज्ञापन

00000
इसे दिखाकर कर सकते हैं मतदान
1. मतदाता वोटर कार्ड
2. आधार कार्ड
4. मनरेगा जॉब कार्ड
5. बैंक या डाकघर से जारी फोटोयुक्त पासबुक
5. स्वास्थ्य बीमा कार्ड
6. ड्राइविंग लाइसेंस
7. पैन कार्ड
8. एनपीआर के अंतर्गत आरजीआइ से जारी स्मार्ट कार्ड
9. भारतीय पासपोर्ट
10. फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज
11. केंद्र, राज्य, लोक उपक्रम या कंपनी से जारी पहचान पत्र
12. सांसदों, विधायकों को जारी सरकारी पहचान पत्र
13. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय से जारी यूनिक डिसएबिलिटी कार्ड (यूडीआइडी)
0000000000000
पोलिंग बूथ के अंदर मोबाइल प्रतिबंधित
कड़ी सुरक्षा के बीच बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि पोलिंग बूथ के अंदर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। किसी को भी सेल्फी लेना है तो पोलिंग बूथ के बाहर जहां सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लें। कोविड-19 की गाइडलाइन का विशेष ध्यान रखें।
0000000000000
सभी कार्यालय और प्रतिष्ठान आज बंद
विधानसभा चुनाव 2022 के छठे चरण का मतदान बृहस्पतिवार को बलिया में होगा। चुनाव को देखते हुए बृहस्पतिवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि मतदान के दिन सभी कार्यालय और व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। उन्होंने सभी से मतदान करने की भी अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें