बलिया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत 24 जून, की स्थिति में कुल 7,89,69.844 मतदाताओं में अब तक 6, 9,92.926 मतदाताओं (88.65) प्रतिशत से गणना प्रपत्र प्राप्त किए जा चुके हैं।
निर्वाचन आयोग की 16 जुलाई के क्रम में विशेष गहन पुनरीक्षण आभियान में सिर्फ 6,85 प्रतिशत (54,07,483) मतदाता शेष हैं। 25 जुलाई तक गणना प्रपत्र प्राप्त किए जाने हैं, इसलिए सभी गणना प्रपत्र अवश्य रूप से भर लें। कई मतदाता अस्थाई रूप से बिहार के बाहर गए हुए है, जो ऑनलाइन माध्यम अथवा परिवार के सदस्यों के सहयोग से गणना प्रपत्र भर सकते है। अब तक 6,47,24,300 (81.96%) प्रपत्र अपलोड भी किए जा चुके हैं। प्रारूप निर्वाटक नामावली एक अगस्त को प्रकाशित की जाएगी। बिहार से बाहर अस्थायी रूप से बाहर मतदाता भी अपने मोबाइल फोन, वेबसाइट http/voters.eci.gov.in अथवा बीसीआईएनईटी ऐप के माध्यम से ऑनलाइन गणना प्रपत्र स्वयं भर सकते हैं इसके अलावा वे प्री-फिल्डड फॉर्म डाउनलोड कर हस्ताक्षरित प्रति को व्हाट्सएप, ई- मेल या अन्य माध्यम से बीएलओ तक भेज सकते हैं।