फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपद में त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों के वृहद पुनरीक्षण की प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है। इस संबंध में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं नगरी निकाय मंगला प्रसाद सिंह ने जानकारी दी कि राज्य निर्वाचन आयोगकी ओर से 11 जुलाई को अधिसूचना जारी कर विस्तृत समय-सारिणी के तहत मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित किया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि जिन ग्राम पंचायतों के कुछ हिस्से अन्य ग्राम पंचायतों या नगरी क्षेत्रों में सम्मिलित हो गए हैं, वहां विलोपन एवं संशोधन की कार्रवाई 18 जुलाई से 13 अगस्त तक की जाएगी। इस अवधि में बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों को उनके कार्यक्षेत्र का आवंटन, प्रशिक्षण और आवश्यक स्टेशनरी का वितरण भी किया जाएगा। बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सर्वेक्षण एवं पांडुलिपि तैयार करने का कार्य 14 अगस्त से 29 सितंबर तक किया जाएगा। यह सर्वेक्षण 01 जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी पात्र व्यक्तियों को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करने की अवधि 14 अगस्त से 22 सितंबर तक निर्धारित की गई है, जबकि उनके सत्यापन का कार्य 23 से 29 सितंबर तक किया जाएगा। इसके बाद हस्तलिखित पांडुलिपि सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में 30 सितंबर से 06 अक्तूबर तक जमा की जाएगी। निर्वाचक नामावलियों के कंप्यूटरीकरण की प्रक्रिया 07 अक्तूबर से 24 नवंबर तक चलेगी। मतदाता सूची में मतदेय स्थलों की मैपिंग, क्रमांक निर्धारण, फोटो प्रतियों की तैयारी आदि का कार्य 25 नवंबर से 04 दिसंबर तक किया जाएगा। 5 दिसंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद 06 से 12 दिसंबर तक सूची का निरीक्षण तथा दावे और आपत्तियां दर्ज की जाएंगी। इनका निस्तारण 13 से 19 दिसंबर तक किया जाएगा। संशोधित पांडुलिपि 20 से 23 दिसंबर तक जमा की जाएगी। दावों और आपत्तियों के निस्तारण के पश्चात पूरक सूचियों का कंप्यूटरीकरण 24 दिसंबर से 08 जनवरी 2026 तक होगा। 15 जनवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें