फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोषण के विरुद्ध बुलंद की आवाज

Wed, 25 Feb 2015 10:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश भवन निर्माण मजदूर सभा के सदस्यों ने बुधवार को रेलवे स्टेशन परिसर से जुलूस निकाला और विभिन्न मार्गों से होते हुए श्रम प्रवर्तन कार्यालय पर पहुंचकर धरना, प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मजदूरों ने आवाज बुलंद की। कहा कि अब तक अधिकांश मजदूरों का पंजीकरण हुआ है लेकिन उनका कार्ड विभाग की ओर से नहीं दिया गया। अन्य कई मुद्दों को लेकर मजदूरों ने आवाज उठाई। कहा कि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे आंदोलन करेंगे।

धरने को संबोधित करते हुए कामरेड अजीत सिंह ने कहा कि अभी तक मजदूराें को उनका पंजीकरण कार्ड तक नहीं मिला। सरकार द्वारा मजदूराें के रजिस्ट्रेशन कराने तथा सुविधा देने का निर्देश दिया जाता रहा है लेकिन मजदूरों को इन छोटी-छोटी सुविधाओं को पाने के लिए अनेक कठिनाईयाें का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


दलालों के चक्कर में पड़कर मजदूरों को शोषण का शिकार होना पड़ता है। कहा कि मजदूराें का रजिस्ट्रेशन शुल्क घटाकर 10 रुपये किया जाए।

100 रुपये शुल्क मजदूरों के लिए काफी अधिक है। रजिस्ट्रेेेशन के लिए मजदूरों से कई प्रमाणपत्र  मांगा जा रहा है। इस नियम को आसान बनाया जाए। रजिस्ट्रेशन के बाद भी श्रम कार्यालय द्वारा कार्ड नहीं दिया जाता है।

 कार्ड को एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराया जाए। इसके अलावा दलालों और बिचौलियों के माध्यम से हो रहे भ्रष्टाचार पर तत्काल रोक लगाई जाए। कहा कि पंजीकृत मजदूरों को मिलने वाली सुविधाओं को अविलंब मुहैया कराई जाए।

श्रम कल्याण बोर्ड में मजदूर प्रतिनिधियाें की संख्या बढ़ाई जाए और मजदूराें को अनावश्यक परेशानी से निजात दिलाने के लिए ब्लाक स्तर पर पंजीकरण कार्रवाई की व्यवस्था की जाए। इस मौके पर बीएन लाल, सुभाष चंद सिंह, अनिल सिंह, परमात्मानंद राय, अशोक कुमार पांडेय, जैनुल बसर, मनोज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता नथुनी वर्मा और संचालन सुधीर कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें