फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर लहरियों में लगाते रहे गोता

Mon, 08 Jun 2015 10:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
नरहीं क्षेत्र के नरहीं खेल मैदान पर रविवार की रात बाबू राय बाबा विशाल महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीतों से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। संगीत प्रेमी पूरी रात स्वर लहरियों में गोता लगाते रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत सुनीता पाठक ने देवी गीत से किया। इसके बाद भोजपुरी के मशहूर गायक विष्णु ओझा ने ‘पतरा देखाके जतरा बनऊलू जात घरी परदेस’ गीत गाया तो संगीत प्रेमी झूमने लगे। रवींद्र कुमार राजू ने ‘अबकी छोड़ के जइबो परदेसवा ये बलम जी हमरा के पेठा दी नइहरवा ये बलम जी’ गाया तो खूब तालियां बजी।

निर्गुण सम्राट मदन राय जब मंच पर पहुंचे तो श्रोताओं ने उनका हौसला आफजाई तालियों की गड़गड़ाहट से किया। इसके बाद निर्गुण के मार्मिक गीत ने पूरा माहौल ही शांत कर दिया। श्रोताओं की मांग पर चर्चित गीत ‘फेंक दिहले थरिया, बलम गइले झरिया पहुंचलें कि ना’ पर श्रोता थिरकने लगे।
विज्ञापन


गायक गोपाल राय ने ‘करियहियां ये गोरी हिलोर मारे’ गाया तो श्रोता खड़े होकर थिरक ने लगे। इसके बाद राय ने बेटी बचाओ अभियान पर प्रकाश डालकर लोगों को जागरूक किया। इसी क्रम में गायक संजय राय, शालिनी उपाध्याय, धीरेंद्र राय उर्फ गुड्डू ने भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा। इसके पहले कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा नेता अवलेश कुमार सिंह ने फीता काटकर किया।

इस मौके पर सपा की नेता सरिता सिंह, श्रुति राय, बच्चा राय, जितेंद्र नाथ राय, दीपू राय मौजूद रहे। अध्यक्ष सुधांशु राय ने सभी का आभार जताया। संचालन विजय बहादुर सिंह ने किया। पूरे कार्यक्रम में चर्चित वंदना साउंड की सभी कलाकारों ने तारीफ की। स्टूडियो के संचालक श्याम प्रकाश शर्मा ने भी कार्यक्रम के बीचबीच में तरह-तरह के संगीत से लोगों को मंत्रमुग्ध किया। साथ ही नवोदित गायक धनंजय राय को मंच पर मौका नहीं मिला, जो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें