फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेकानंद के विचार आज भी प्रासंगिक

Fri, 12 Jan 2018 10:54 PM IST
ballia
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल सदर विधायक आनंद स्वरुप शुक्ला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले भर में स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। गोष्ठी में उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। साथ ही वक्ताओं ने आज के दौर में उनके विचार को प्रासंगिक बताते हुए उनके पद चिह्नों पर चलने का संकल्प दिलवाया। राष्ट्रीय एकता मंच की ओर से टीडी कॉलेज के मनोरंजन हॉल में युवा दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। बतौर मुख्य अतिथि बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज के युग में प्रासंगिक हैं। विशिष्ट अतिथि बलिया नगर के विधायक आनंद स्वरुप शुक्ला ने कहा कि शिकागो सर्व धर्म सम्मेलन में स्वामी जी ने जो उद्गार व्यक्त किए उसमें महान भारत के ऋषित्व, वीरता व दान भक्ति का पूर्ण समावेश था। विहिप के विभागाध्यक्ष डा. चंद्रशेखर पांडेय ने कहा कि विवेकानंद जी का राष्ट्रवाद जातिव व नस्ल से परे मानवता की प्रगति एवं अहमियत रुपी आध्यात्म को प्रकट करता है। इस मौके पर डा. अवतोष पांडेय, केके सिंह, अनिल पांडेय ,राजेश मिश्रा, उपेंद्र ठाकुर, अंबरीश शुक्ल, संजय तिवारी, डा. अशोक पांडेय, रामकिंकर सिंह, अवनीश राय, प्रकाश पांडेय, गौरी, सिमरन, पुंडरीक, अजय राय, विनय सिंह, अजय सिंह, सुधीर सिंह, लालजी, करुणानिधि तिवारी आदि थे। टीडी कॉलेज एनएसएस की ओर से जयंती मनाई गई। इस मौके पर डा. अशोक कुमार श्रीवास्तव, डा. ओपी सिंह, डा. आरपी सिंह, डा. वृजेश सिंह, डा. अखिलेश राय, डा. जैनेंद्र पांडेय आदि थे।
विज्ञापन


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ सदर विधायक ने किया। इस मौके पर विमल पाठक, घनश्याम पांडेय, बिट्टू मिश्र, संदीप पांडेय अमृत राज मिश्र, मधुकर चौबे, नवीन तिवारी, पिंटू राय आदि थे। जिला पंचायत के सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रेम प्रकाश सिंह, डिंपल सिंह, अंजनी पांडेय, शशिकांत चौब आदि थे। हिंदू युवा वाहिनी की ओर से आनंद नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर पर स्वामी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर मनीष सिंह उज्जैन, पंकज सिंह, राजीव गुप्ता, कृष्णा वर्मा, रजनीकांत, प्रयाग नवल आदि थे। विनायक सामाजिक महिला सेवा संस्थान पर विवेकानंद जयंती का आयोजन किया गया। इस मौके पर सूर्य कुमार पांडेय, संध्या पांडेय, प्रशांत पाठक, रीता देवी, चंदा देवी, ललिता देव आदि थे।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से भृगुआश्रम में जयंती मनाई गई। इस मौके पर डा. राकेश श्रीवास्तव, ज्ञानेश्वर प्रसाद, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, नित्याबचन राम, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, सुनीता श्रीवास्तव आदि थे। हिंदू जागरण मंच ने संगोष्ठी कर विवेकानंद के विचारों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर मंगल देव चौबे, डा. एनके पांडेय, संयोग प्रताप सिंह, अंबादत्त पांडेय, रिंकू दुबे, शंभू चौरसिया रहे।
विज्ञापन


नेहरु युवा केंद्र की ओर से गुलाब देवी बालिका इंटर कॉलेज में विवेकानंद की जयंती मनाई गई। इस मौके पर प्राचार्य विभा चतुर्वेदी, निहाल सिंह, विवेकानंद सिंह, डा. निवेदिता श्रीवास्तव थे। कुंवर सिंह कॉलेज में राष्ट्रीय युवा सप्ताह का आयोजन किया गया। इसमें गोष्ठी कर स्वामी विवेकानंद के विचारों पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर प्राचार्य डा. सत्यप्रकाश सिंह, डा. अमित कुमार सिंह, डा. धीरेंद्र बहादुर सिंह, डा. हरिशंकर सिंह, डा. शैलेश कुमार पांडेय आदि थे।
सूर्यबदन विद्यापीठ में जयंती मनाई गई। इस मौके पर विनय तिवारी, सुनील वर्मा, जेपी तिवारी, मनोज तिवारी, आशीष चौरसिया, राजीव पांडेय, कंचन पांडेय, विजेता सिंह आदि थे। छात्र सहायता समिति की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर सर्वदमन जायसवाल, डा. भैया शक्ति सिंह, संजय उपाध्याय, चंदन सिंह, संतोष सिंह आदि थे। राष्ट्रीय सेवा योजना जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में जयंती मनाई गई।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें