फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3.80 लाख नौनिहालों को दिया जाएगा विटामिन-ए

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नौनिहालों को कुपोषण से मुक्त रखने के लिए तीन अगस्त से शुरू होने वाले बाल स्वास्थ्य पोषण माह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत कुमार ने बताया कि यह अभियान तीन सितंबर तक चलाया जाएगा। नौ माह से पांच वर्ष तक के करीब 3.80 लाख बच्चों को प्रति सप्ताह दो चरणों में विटामिन-ए की खुराक पिलाई जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. रामेश्वर मिश्रा जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि अभियान में बच्चों को आवश्यक टीके भी लगाए जाएंगे। ग्रामीण महिलाओं को अभियान से जुड़ी महिला कार्यकर्ता दैनिक जीवन में आयोडीन के प्रयोग की उपयोगिता से परिचित कराएंगी। अभियान में एएनएम, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रति सप्ताह दो बार बुधवार और शनिवार को विटामिन-ए की खुराक नौनिहालों को पिलाई जाएगी। डॉ. शशि प्रकाश उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि जनपद में नौ माह से 12 माह तक के बच्चों की संख्या लगभग 22,565 है। एक वर्ष से दो वर्ष तक के बच्चों की संख्या लगभग 85030 है। दो से पांच वर्ष तक के बच्चों की संख्या लगभग 2 लाख 73 हजार 72 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें