फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शत-प्रतिशत लोग बिजली बिल दें तो और बेहतर होगी आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को टाउन इंटर कॉलेज में ऊर्जा महोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने किया। उन्होंने आह्वान किया कि सभी लोग बिजली का बिल समय से जमा करें। इससे बेहतर बिजली आपूर्ति खुद मिलेने लगेगी। सौ फीसदी कनेक्शन होगा तो लाइन लॉस की समस्या भी नहीं होगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि ऊर्जा महोत्सव कार्यक्रम के जरिए बिजली विभाग की योजनाओं तथा बिजली आपूर्ति से जुड़ी सभी प्रकार की प्रक्रिया के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वर्तमान में विद्युत क्षेत्र में काफी सुधार हुआ है। जनपद मुख्यालय और तहसील मुख्यालयों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी पर्याप्त बिजली आपूर्ति हो रही है। यह और बेहतर तब होगी, जब शत- प्रतिशत लोग कनेक्शनधारी हों जाएंगे और समय से बिजली बिल जमा करेंगे। ऊर्जा महोत्सव में सौभाग्य योजना के अंतर्गत दिए गए विद्युत कनेक्शन का भी वितरण पांच लाभार्थियों में किया गया। नोडल अधिकारी अरविंद यादव, एसई आरके जैन, दिनेश कुमार सिंह, एक्सईएन अवधेश शुक्ल, आरके सिंह, उमेश कुमार, विपिन बिहारी, प्रमोद राय, देवेंद्र सिंह थे।
एक्सईएन, तीन जेई सहित आठ कर्मियों को मिला प्रशस्ति पत्र
बलिया। एकमुश्त समाधान योजना में बेहतर कार्य करने वाले आज कर्मियों को पूजा महोत्सव कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र दिया गया। इसमें अधिशासी अभियंता आरपी सिंह, अवर अभियंता श्याम अवध यादव, सत्यम गोड़, तारकेश्वर यादव तथा टीजी-2 के चार कर्मचारी शामिल हैं। जिलाधिकारी ने सभी को प्रोत्साहित करते हुए और बेहतर कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें