फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ग्रामीणों ने ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे निर्माण के दौरान पिंडारी-नीरुपुर पिच सड़क को एनएचआई इंजीनियरों ने 10 जुलाई को बंद कर दिया। इससे नाराज पिन्डारी और नीरुपुर के ग्रामीणों ने शनिवार की शाम धरना प्रदर्शन कर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य रोक दिया है।
विज्ञापन

नीरुपुर के किसान विजय शंकर तिवारी, परमेश्वर यादव, गौरी शंकर तिवारी, अवनीश तिवारी आदि ग्रामीणों का कहना है कि ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे में पुलिया न होने से हमारी खेती चौपट हो जाएगी। सैकड़ों एकड़ भूमि बेकार हो जाएगी। वहीं पिंडारी के ग्रामीणों का कहना है कि एनएच-31 पर जाने का सिर्फ यही एक रास्ता है। इसे एनएचआई के इंजीनियरों ने बंद कर दिया। इसके चलते काफी लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। खेतों में जाने वाले किसानों से लेकर स्कूली बच्चों और महिलाओं के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने चेताया कि यदि हमारी मांग नहीं पूरी होगी तो धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे। ग्रामीणों का कहना है कि हमारे गांव को ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे दो भागों में बांट रहा है। इससे गांव वालों को कोई रास्ता नहीं मिल पा रहा है। रास्ता नहीं होने के कारण सभी को आने-जाने में दिक्कतें होंगी। ग्रामीणों ने कहा कि रास्ता नहीं होने के कारण दर्जनों गांव के हजारों की संख्या से अधिक आबादी प्रभावित हो रही है। कामता यादव, सच्चितानंद यादव, विजय शंकर तिवारी, जीतू यादव, हिमांशु दुबे, अम्बिका यादव, कालिदास यादव, रामदेव यादव, दयाशंकर यादव, कन्हैया यादव, मनोज यादव, छोटक यादव, भरत यादव, आलोक यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें