भीमपुरा थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में शराब पीकर उत्पात मचाने वाले को ग्रामीणों ने नीम के पेड़
- फोटो : BALLIA
भीमपुरा। थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में कच्ची शराब का धंधा इस कदर हावी हो गया है कि शराब पीकर हंगामा खड़ा करने के साथ ही लोगों के घर में कच्ची शराब सहित पॉलीथिन भी बेखौफ फेंक दे रहे हैं। रविवार को शराब पीकर दूसरे के दरवाजे पर हंगामा करने व उसके घर में शराब फेंकने से नाराज परिजनों सहित गांववालों ने दो लोगों को पकड़कर नीम के पेड़ में रस्सी से बांधकर बंधक बना लिया। परिजनों ने इसकी सूचना एसपी सहित डायल 112 को दी। पुलिस के आने पर परिजनों ने दोनों लोगों को पुलिस के हवाले कर दिया।
भीमपुरा थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में रविवार को अपराह्न दो लोगों ने पॉलीथिन में शराब लेकर अखिलेश पांडेय के दरवाजे पर बैठकर पीने लगे। इसके बाद शरारत करते हुए पॉलीथिन को अखिलेश के घर मे फेंक दी। यह देख परिवार बाहर निकला तो देखा कि दो अपरिचित व्यक्ति दरवाजे के पास बेदी पर बैठकर शराब पी रहे थे। परिजनों ने जब उनसे इस हरकत के बारे में पूछा तो उल्टा सीधा बोलने लगे। इतने में गांव वाले भी इक्कट्ठा हो गए और दोनों को पेड़ से बांध दिया। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने के बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। जिसमें एक खुद को बरवां निवासी मोहन पासवान व दूसरे को अपना रिस्तेदार मऊ जनपद के भेडौरा गांव का रामजन्म बताया।