बिजली सब स्टेशन पर प्रदर्शन करते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
क्षेत्र के मूड़ेरा स्थित विद्युत सब स्टेशन पर विद्युत दुर्व्यवस्था एवं जेई के खिलाफ आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार की सांय धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति तत्काल बहाल करने, जेई के खिलाफ कार्यवाई करने के साथ ही करेंट से मृतक रसोइया को मुआवजा देने की मांग की। सूचना पर पहुंचे एक्सईएन के आश्वासन पर ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया।
धरना को संबोधित करते हुए अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष/भासपा के विधिक सलाहकार द्वारिका सिंह ने कहा कि विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते सोमवार की रात्रि विद्युत करेंट की जद में आने से रसोइया बिंदु देवी की मृत्यु हो गयी थी। तब से विद्युत आपूर्ति बाधित है। बिजली आपूर्ति न होने से किसानों की फसलें बर्बाद हो रही है। क्षेत्र के भ्रष्ट जेई रामबाबू राय को तत्काल निलंबित करने की मांग किया। जेई ने किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन देने के नाम पर वसूली की जा रही है।
एक्सईएन द्वारा 24 घंटे के अंदर विद्युत आपूर्ति बहाल करने तथा जेई के खिलाफ कार्रवाई करने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया। इस मौके पर डॉक्टर भगवान राजभर, राजेंद्र प्रसाद सिंह, दिनेश राजभर, अरविंद कुमार सिंह, जगदीश सिंह आदि मौजूद रहे।