फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर कच्चा मार्ग का किया निर्माण

विज्ञापन
लालगंज क्षेत्र के चौबे की दलकी में चंदे के पैसे से बनाई जा रही सड़क। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
लालगंज। गांव के मजदूरों को रोजगार के लिए मनरेगा के तहत अधिक से अधिक कच्चा काम कराने पर सरकार का जोर है वहीं एक अदद कच्चा मार्ग के लिए चौबे के दलकी गांव के लोग सालों से तरस रहे हैं। जब किसी ने नहीं सुनी तो ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर कच्चे रास्ते का निर्माण कराया।
विज्ञापन

बैरिया ब्लॉक के सूर्यभानपुर से 300 मीटर की दूरी पर दलकी का चौबे गांव बसा है। लालगंज बैरिया रोड से कन्या प्राथमिक विद्यालय सूर्यभानपुर तक सड़क का निर्माण तो कर दिया गया है। लेकिन कन्या विद्यालय से 300 मीटर दूर चौबे के दलकी तक एक कच्चा रास्ता भी नहीं है। रास्ता निर्माण के लिए ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई लेकिन मार्ग का निर्माण नहीं हो सका। इसके बाद ग्रामीणों ने अपने गांव के रास्ते को स्वयं बनवाने का निर्णय लिया। ग्रामीणों ने आपस में चंदा लगाकर लगभग 300 मीटर लंबे रास्ते पर मिट्टी भरवाया और आने-जाने लायक बनाया ताकि गांव के लोगों को राहत मिल सके। बताया जाता है कि इस रास्ते पर बरसात के दिनों में चलना मुश्किल हो जाता था। इसके लिए काफी प्रयास के बाद भी न तो ब्लॉक स्तर से सड़क बन सकी और न जनप्रतिनिधियों ने ही ध्यान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें