फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चप्पल-जूता के दुकान में लगी आग, लाखों का सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर। थाना क्षेत्र के घोघा चट्टी पर रविवार की रात अज्ञात कारणों से जूता-चप्पल एवं बैग की दुकान में आग लग गई। जिससे दुकानदार मनोज गुप्ता निवासी शकरपुरा कोतवाली बांसडीह की लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। प्रत्येक दिन की भांति मनोज गुप्ता अपनी दुकान में ताला लगाकर चाबी किसी को घर ले जाने के लिए दे दिया। उसके बाद चट्टी पर ही किसी के यहां जाकर बैठ गए। दुकान से धुआं उठता देख किसी ने इसकी सूचना मनोज गुप्ता को दी। मनोज गुप्ता मौके पर पहुंचे, लेकिन पास में चाबी नहीं थी। उसने फोन करके चाबी मंगाई तब तक दुकान का सारा सामान जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें