फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अंडरपास के लिए ग्रामीणों का अनशन शुरू

विज्ञापन
दुबहर क्षेत्र के कछुआ गांव में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे में अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर प्रद - फोटो : Archive
विज्ञापन
दुबहर। निर्माणाधीन ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे में अंडरपास बनाने के लिए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि एक्सप्रेस-वे के कारण क्षेत्र के 10 से ज्यादा गांवों का संपर्क मार्ग बाधित हो जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि एक्सप्रेस-वे के निर्माण के चलते क्षेत्र के कछुआ और ओझा कछुआ गांव के बीचोबीच एनएच 31 से होकर ढोडा साहू के पोखरा, बेदपाली, चंदवक आदि गांवों को जोड़ने वाले मुख्य संपर्क मार्ग को बंद किया जा रहा है। इससे करीब 25 हजार से अधिक की आबादी का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो जाएगा। इसके विरोध में छात्र नेताओं व ग्रामीणों ने तीन दिवसीय क्रमिक अनशन शुरू किया है।
ग्रामीणों का कहना है कि इसी मुख्य मार्ग से किसानों के ट्रैक्टर और चार पहिया वाहन गुजरते हैं। स्कूली बच्चों को महज 200 मीटर की दूरी तय करने के बजाय अब 2 किलोमीटर का चक्कर लगाकर स्कूल जाना पड़ेगा। ग्रामीणों का कहना है कि यदि एनएचएआई यहां केवल एक अंडरपास पुलिया का निर्माण करा दे, तो लोगों को आसानी होगी। क्रमिक अनशन पर बैठे छात्र नेता आजाद भोला पांडे और कल्याण सिंह ने कहा कि यदि प्रशासन और एनएचएआई ने अंडरपास पुलिया निर्माण के लिए कोई ठोस पहल नहीं की, तो तीन दिन के क्रमिक अनशन के बाद वे अन्न-जल त्याग कर आमरण अनशन करेंगे। इस दौरान आंदोलनकारी किरण वर्मा, दिनेश चौबे, ग्राम प्रधान बलिराम यादव, जयप्रकाश गुप्ता, गोलू दुबे, राजकुमार, पिंटू पांडे, छोटू यादव, संतोष यादव, मनोज राम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें