बलिया लोकसभा सीट से पार्टी का प्रत्याशी घोषित होने के बाद नीरज शेखर के जिले में प्रथम आगमन पर समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया। हालांकि, अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
नगर विधानसभा के नसीराबाद के पास कुछ समर्थकों ने खुशी में और भीड़ एकत्र करने के लिए डांसरों को भी बुला लिया। उनके साथ एक-दो कार्यकर्ता भी झूमते दिखे। गीत भी योगी और भाजपा वाले बज रहे थे।