रसड़ा। मनबढ़ो द्वारा एक युवक को नंगा करके मारने-पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थाना प्रभारी विपिन सिंह के अनुसार वायरल वीडियो क्षेत्र के कटहुरा गांव के अभिषेक राजभर का 13 मार्च 2025 का है।
बताया कि अभिषेक की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कर चालान किया था। एसओ ने बताया कि अभिषेक ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि 13 मार्च को दिन में करीब 1:00 बजे अपने घर के बाहर सड़क पर था । मुड़ेरा निवासी प्रिंस सिंह उर्फ मानवेंद्र सिंह, रोहना निवासी सम्राट सिंह, तिराहीपुर निवासी धनु निषाद व राज निषाद ने एक कार में जबरदस्ती बैठा लिया। किसी अज्ञात स्थान पर ले जाकर मारा पीटा तथा धमकी दी। पुलिस के पास जाने पर हत्या करने की भी धमकी दी। एसओ ने बताया कि मामले में पुलिस ने बीते 13 मार्च 2025 को ही चार लोगों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता हैं।