फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नौ घंटे 25 किमी तक फंसे रहे वाहन

विज्ञापन
एनएच-31 ​स्थित भरौली गोलबंर पर लगा वाहनों का जाम।संवाद
विज्ञापन
नरहीं। भरौली गोलंबर के पास बलिया के खनन विभाग की ओर से ट्रकों की चेकिंग, बक्सर में विधानसभा चुनाव को लेकर वाहनों की चेकिंग से एनएच-31 और बक्सर में भीषण जाम लग गया। रविवार की रात दस बजे से लगा सोमवार को सुबह सात बजे तक लगा रहा।
विज्ञापन

इस दौरान एनएच-31 पर भरौली गोलंबर से गाजीपुर जिले के कुंडेश्वर तक 9 घंटे तक 25 किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। बलिया मार्ग पर बसंतपुर तक भारी वाहनों की कतार लग रही। बक्सर में भोजपुर के आगे तक 15 किलोमीटर और रेलवे स्टेशन मार्ग पर ज्योति चौक तक जाम लगा रहा। बिहार चुनाव को लेकर वाहनों में शराब चेकिंग, भरौली गोलंबर पर बलिया खनन विभाग की ओर से ट्रकों की चेकिंग के कारण भीषण जाम लगा। रातभर छोटे-बड़े वाहन सड़क पर रेंगते रहे।
ट्रेलर चालक जितेंद्र ने बताया कि पंजाब से आया हूं। बिहार के बेतिया जाना है। भरौली गोलंबर पर चार घंटे से जाम में फंसे हैं। 9 घंटे तक 25 किलोमीटर भीषण जाम लगने के कारण घंटों जाम में फंसे रहे। वहीं, बिहार में बक्सर-आरा-पटना मार्ग, बक्सर-चौसा मार्ग भी जाम की चपेट में रहे। बक्सर रेलवे स्टेशन मार्ग पर जाम होने के कारण बलिया आने वाले यात्रियों को घंटों जाम में बिताना पड़ा। कई यात्रियों की ट्रेनें छूट गईं।
विज्ञापन

एक अक्तूबर से बिहार में लाल बालू का खनन शुरू होने के बाद से ट्रकों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है।
भरौली गोलंबर पर खनन विभाग की ओर से चेकिंग अभियान के कारण बालू लदे ट्रक चालक ट्रक को जहां-तहां खड़ा कर देते हैं। इसके बाद भीषण जाम लग जाता है। रविवार की रात दस बजे जाम लग गया जो सोमवार की सुबह सात बजे तक लगा रहा। रातभर छोटे बड़े वाहन सड़क पर रेंगते रहे। गाजीपुर मार्ग पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। जाम के चलते विद्यालयों के बच्चे समय से विद्यालय नहीं पहुंच पाए।

एनएच-31 स्थित भरौली गोलबंर पर लगा वाहनों का जाम।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें