फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 घंटे बाधित रहा वाराणसी-छपरा रेल रूट

Sat, 13 Aug 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो, बलिया
विज्ञापन
बांसडीहरोड के रघुनाथपुर पिपरपाती के पास मालगाड़ी बेपटरी होने के बाद रात में स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में समय काटते लोग।
विज्ञापन
वाराणसी-छपरा रेल खंड पर बलिया-बांसडीह स्टेशनों के मध्य मालगाड़ी के वैगन शुक्रवार की देर रात पटरी से उतर गए। इससे 14 घंटे से अधिक रूट बाधित रहा। कई ट्रेनें प्रभावित हुईं। कुछ का शार्ट टर्मिनेशन किया गया तो कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलाई गईं। घटना रात 1:20 बजे हुई। लंबी मशक्कत के बाद शनिवार को दोपहर बाद 3:30 मिनट बजे मालगाड़ी को पटरी पर लाने के बाद इस रूट पर परिचालन सामान्य कराया जा सका।  
विज्ञापन

 सीमेंट लदी मालगाड़ी गुरुवार की रात बलिया होते हुए बिहार के नारायणपुर आनंत जा रही थी। बांसडीहरोड रेलवे स्टेशन के पहले रघुनाथपुर पिपरपाती गांव के समीप मालगाड़ी की एक बोगी किमी खंभा संख्या 60/7 एवं 60/8 के बीच पटरी से उतर गई। इससे लगभग एक किलोमीटर तक स्लीपर क्षतिग्रस्त हो गया। मालगाड़ी के बेपटरी होने के बाद ट्रेनों के रूट परिवर्तन से यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। तमाम यात्रियों की ट्रेन छूट गई। कई एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया। वाराणसी-छपरा, वाराणसी-बलिया तथा मऊ-बलिया और छपरा तक चलने वाली सवारी गाड़ियों को बलिया तक चलाया गया। बलिया से आगे जाने वाली सवारी गाड़ियों का संचालन निरस्त कर दिया गया। घटना के बाद दरभंगा से पुणे जाने वाली ज्ञानगंगा एक्सप्रेस को जहां बलिया-बिहार बार्डर पर स्थित बकुल्हां रेलवे स्टेशन खड़ा कर दिया गया, वहीं गोंदिया से बरौनी जाने वाली गोंदिया एक्सप्रेस को औड़िहार रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। वाराणसी सिटी से छपरा जाने वाली इंटर सिटी एक्सप्रेस  को बलिया स्टेशन पर एक घंटे तक रोके रखा गया। डाउन सेनानी एक्सप्रेस, डाउन सद्भावना एक्सप्रेस, अप साबरमती, अप ताप्ती गंगा, अप छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस आदि का मार्ग परिवर्तन कर दिया गया।   डीआरएम वाराणसी के आदेश के बाद इंटरसिटी एक्सप्रेस को बलिया में रद्द किया गया और रूट परिवर्तन कर अन्य गाड़ियों को चलाया गया। डाउन सारनाथ, स्वतंत्रता सेनानी, उत्सर्ग को सिवान भटनी से डायवर्ट कर रवाना किया गया। अप सद्भभावना, सेनानी, साबरमती, ताप्ती गंगा, छपरा-दिल्ली को औड़िहार से रूट डायवर्ट कर रवाना किया गया। जिन ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया गया, उनमें गोडिया-बरौनी एक्सप्रेस, दरभंगा-पुणे एक्सप्रेस, छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस, रक्सौल-दिल्ली एक्सप्रेस  छपरा-भटनी-वाराणसी, फर्रूखाबाद-छपरा एक्सप्रेस, नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस, दिल्ली-रक्सौल एक्सप्रेस, छपरा-सूरत एक्सप्रेस, दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस और गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस भी शामिल हैं। वाराणसी सिटी-छपरा एक्सप्रेस, सियालदह-बलिया सहित कुछ ट्रेनों की यात्रा पहले ही समाप्त कर दी गई। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि अब परिचालन सामान्य हो गया है। घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें