फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे की मांग को लेकर किया चक्काजाम

Sat, 13 Aug 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो, बलिया
विज्ञापन
मृत विनोद राय का शव सड़क पर रखकर एनएच जाम करते ग्रामीणों को समझाते जिलाधिकारी राकेश कुमार।
विज्ञापन
 शनिवार की शाम मृतक विनोद राय का शव जैसे ही नरहीं गांव पहुंचा वैसे ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सांसद भरत सिंह, रविंद्र कुशवाहा की मौजूदगी में शव को एनएच-31 पर रखकर जाम लगा दिया। इस मौके पर सांसद और ग्रामीणों ने मृतक परिवार को 50 लाख मुआवजा, एक नौकरी और दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंचे डीएम और एसपी ने हर संभव आर्थिक सहायता दिलवाने और तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया। तब जाकर जाम समाप्त हुआ। उधर, मृत विनोद राय का अंतिम संस्कार शनिवार शाम शाहपुर बभनौली घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके बड़े भाई राजेंद्र राय ने दी। इस अवसर पर सांसद भरत सिंह, पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे समेत भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें