हिंदु युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को कुंवर सिंह चौराहे पर
वैलेंटाइन-डे का पुतला दहन कर पश्चिमी सभ्यता पर कुठाराघात किया। साथ ही
भारतीय नागरिक से अपील किया कि वे इसका बहिष्कार कर भारतीय सभ्यता का मान
बढ़ाए।
जिला प्रभारी पंकज सिंह ने कहा कि आज युवा पर पश्चिमी सभ्यता
हावी हो रही है। जो चिंता का विषय है। आज युवा भारतीय संस्कृति और सभ्यता
भुलाकर पश्चिमी सभ्यता को अपनाने लगे हैं। ऐसे में हमारी सभ्यता जिस पर
हमारा वजूद टिका है, वह खतरे में है।
ऐसे में हम युवा आज से यह संकल्प ले
कि पाश्चात्य देशों में मनाए जाने वाले पर्व-त्योहारों का बहिष्कार करें।
इससे हमारे संस्कृति का नुकसान होता हैं। और हमारी सभ्यता प्रभावित होती
है। हर किसी का कर्तव्य है कि इसकी रक्षा करें । ताकि हमारी पहचान, जिससे
हमारी शान है वह बरकरार रहे।
इस मौके पर निशांत मिश्र, मनीष सोनी, विवेक
सिंह, रजत गोस्वामी, सुदांशु मिश्र, अरविंद शर्मा आदि रहे।