फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी मरीजों पर कोविड टीके का कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कोविड के मामले काफी कम हो चुके हैं। ऐसे में क्षय यानि ट्युबरक्लोसिस (टीबी) मरीजों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए टीकाकरण करवा लेना चाहिए। कोविड के टीके का टीबी मरीजों पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं होता है।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आनंद कुमार ने बताया कि टीबी के सामान्य मरीज टीका लगवा सकते हैं। गंभीर लक्षणों वाले मरीज और मॉस ड्रग रेसिस्टेंट (एमडीआर) मरीज अपने चिकित्सक से सलाह लेकर ही टीका लगवाएं।
उन्होंने बताया कि फेफड़ों की टीबी की सहरूग्णता के साथ कोविड होने पर जटिलताएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में 18 वर्ष से अधिक उम्र के टीबी मरीज का टीकाकरण आवश्यक है। कोई भी टीबी रोगी इस भ्रांति का शिकार न हो कि उसको टीका लगने से कोई बुरा असर पड़ेगा। टीका लगवाने के बाद कुछ लोगों को हल्का बुखार और दर्द हो सकता है, जिससे बिल्कुल घबराना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें