फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पाक कला में उर्मिला को प्रथम स्थान मिला

विज्ञापन
बीएसए कार्यालय परिसर में आयोजित रसोइया पाक कला प्रतियोगिता के दौरान भोजन की गुणवत्ता का निरीक्ष
विज्ञापन
बलिया । जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय प्रांगण में मंगलवार को जनपदीय रसोइया पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विकास खंडों की 30 रसोइयों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागी रसोइयों ने खास व्यंजनों के जरिये अपनी पाक कला का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इसमें पीएम श्रीविद्यालय डिहवां की रसोइया उर्मिला प्रथम, प्राथमिक विद्यालय भृगु आश्रम नंबर एक की रसोइया पुष्पा देवी द्वितीय एवं कंपोजिट विद्यालय बैरिया की रसोइया ललिता देवी तृतीय विजेता बनीं। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त रसोइयो को क्रमशः 3500, 2500 एवं 1500 रुपये पीएफएमएस के माध्यम से दिए गए। अन्य प्रतिभागी प्रति रसोइया को 350 रुपये सांत्वना पुरस्कार मिला।
मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रतिनिधि हर्ष सिंह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे, भाजपा की नगर अध्यक्ष सोनी तिवारी ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की सहायक प्रोफेसर तृप्ति तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरेंद्र कुमार सिंह एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या उपस्थित रहीं। बीएसए मनीष कुमार सिंह के नेतृत्व आयोजित प्रतियोगिता हुई। वेद प्रकाश पांडे, अजीत कुमार पाठक, राकेश कुमार गुप्ता, सत्येंद्र कुमार राय, ओम प्रकाश सिंह। संचालन नितेश कुमार पाठक ने किया। सभी प्रतिभागी रसोइयों में कंबल वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें