फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मशीन खराब होने से यूरिया वितरण ठप, 30 मिनट किसानों का हंगामा

विज्ञापन
साधन सहकारी समिति दयाछपरा में यूरिया खाद के लिए लगी किसानों की लंबी कतार।संवाद
विज्ञापन
दया छपरा। साधन सहकारी समिति दया छपरा पर बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी यूरिया खाद लेने के लिए किसानों की भारी भीड़ उमड़ी। वितरण के दौरान मशीन खराब हो गई। इससे नाराज किसानों ने 30 मिनट से ज्यादा समय तक हंंगामा किया।
विज्ञापन

सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान समिति परिसर पहुंच गए थे। भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए बैरिया थाने के दीवान मूलचंद चौरसिया पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पुरुष एवं महिला किसानों के लिए अलग-अलग कतारें बनवाई गईं, लेकिन तेज धूप में लंबे समय तक इंतजार करना किसानों के लिए परेशानी का कारण बन गया। करीब 11 बजे यूरिया वितरण के लिए इस्तेमाल की जा रही मशीन अचानक खराब हो गई, जिससे वितरण कार्य पूरी तरह ठप हो गया। मशीन बंद होते ही लाइन में लगे किसानों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
स्थिति बिगड़ते देख समिति के सचिव बैजनाथ तिवारी ने उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। अधिकारियों के निर्देश पर किसानों के आधार कार्ड और मोबाइल नंबर वितरण रजिस्टर में दर्ज कर हस्ताक्षर कराने के बाद निर्धारित मूल्य पर मैनुअल तरीके से यूरिया का वितरण शुरू कराया गया।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने किसानों को समझाकर शांत कराया। मशीन खराब होने और लंबे इंतजार से किसानों में असंतोष बना रहा। किसानों का कहना था कि तकनीकी खराबी का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है और समय पर खाद नहीं मिलने से खेती का कार्य प्रभावित हो रहा है।
समिति के सचिव बैजनाथ तिवारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार यूरिया का वितरण मशीन के माध्यम से किया जाता है। मशीन में तकनीकी खराबी आने से वितरण बाधित हुआ। उन्होंने कहा कि इसमें समिति की कोई लापरवाही नहीं है। वर्तमान स्टॉक समाप्त होते ही तत्काल नई खेप मंगाई जाएगी और किसानों को यूरिया की कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें