फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 29 समितियों पर नहीं पहुंची यूरिया, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में यूरिया के लिए किसान परेशान हो गए है। मुख्यालय के गोदाम में यूरिया डंप पड़ा हुआ है। ठेकेदारों की लापरवाही से साधन सहकारी समितियों तक नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन

अभी भी जिले की 29 साधन सहकारी समितियों पर खाद पहुंचने का इंतजार है। किसान प्रतिदिन चक्कर काट रहे हैं। सचिव केवल डिमांड होने की बात बता रहे हैं। ऐसे में किसान समझ नहीं पा रहे कि आखिर जिला मुख्यालय से समय से समितियों पर खाद पहुंच क्यों नहीं रही है। जिले में 160 साधन सहकारी समितियां हैं। इसमें 130 समितियों का ही संचालन होता है। जिला मुख्यालय पर 1700 एमटी यूरिया उपलब्ध है। इसके बाद भी 29 साधन समितियों के किसान परेशान है। गेहूं की फसल सिंचाई पर है, इस समय खाद की जरूरत है। इब्राहिमाबाद के किसान धनंजय सिंह, उपाध्यायपुर के प्रधान धर्मेंद्र तिवारी, गणेश यादव आदि ने बताया कि आलू व गेहूं के खेतों में यूरिया का छिड़काव आवश्यक है। मजबूरी में खुले बाजार से महंगे दामों पर यूरिया खरीदनी पड़ेगी। एआर ब्रजेश पाठक ने बताया कि गोदाम से समितियों तक खाद पहुंचाने की जिम्मेदारी ठेकेदार की है। डिमांड के हिसाब से सूची दी गई है। विलंब पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें