फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: स्मार्ट मीटर लगाने की गति धीमी, अभी तक लगे 17 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर व आसपास के गांवों में स्मार्ट मीटर लगाने की धीमी गति ने बिजली निगम की परेशानी को बढ़ा दिया है। अभी तक मात्र 17 हजार उपभोक्ताओं के घर स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। अभी भी स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों में भ्रांतियां हैं। इन्हें बिजली निगम दूर नहीं करने में रुचि नहीं दिखा रहा है।
विज्ञापन


जिले में पहले चरण में शहरी क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने की योजना है।। इस दिशा में कार्य भी शुरू हो गया। शहर में 45 हजार उपभोक्ताओं के घरों और प्रतिष्ठानों में स्मार्ट मीटर लगाने हैं। इसकी जिम्मेदारी एक निजी कंपनी को दी गई है। लगभग छह माह पहले स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू हुई है। कंपनी के कर्मचारियों ने शुरू में तेजी दिखाई लेकिन अब गति काफी धीमी हो गई है। पूरे जिले में पहले चरण में डेढ़ लाख उपभोक्ताओं के घर स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। शहरी क्षेत्र में कार्य पूरा होने के बाद नगर पालिका व नगर पंचायत में लगाए जाएंगे। उसके बाद ग्रामीण क्षेत्र की योजना प्रस्तावित है। स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को बिजली की खपत की रियल टाइम जानकारी मिलेगी। इससे बिजली चोरी रोकने, बिल की त्रुटियां कम करने और ऊर्जा बचत में मदद मिलती है। स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को बिलिंग में होने वाली गड़बड़ियों से मुक्ति मिलेगी।सागरपाली : सागरपाली गांव में 106 घरों में स्मार्ट मीटर लगाए गए। कनिष्ठ अभियंता फेफना ने बताया कि सभी घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।

स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया चल रही है। गति धीमी होने पर कंपनी को पत्र भेजा गया है। कुछ जगहों पर लोग लगाने नहीं दे रहे हैं। इन क्षेत्रों में पुलिस की देखरेख में लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नरेंद्र प्रकाश, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड शहर बलिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें