रसड़ा। सिकंदरपुर क्षेत्र के लखनापार चट्टी पर मंगलवार की शाम सड़क हादसे में रसड़ा कोतवाली में तैनात उर्दू अनुवादक की मौत हो गई। कोतवाली के पुलिसकर्मियों में इस घटना से शोक है।
क्षेत्र के नवानगर गांव निवासी इम्तियाज अहमद (50) उर्दू अनुवादक के पद पर कार्यरत रहे। प्रतिदिन की भांति रसड़ा से ड्यूटी करके वापस अपने गांव लौट रहे थे। वह लखनापार चट्टी तक पहुचे थे कि सिकंदरपुर तरफ से नगरा जा रहे बांसडीह थाना अंतर्गत सहरपुरवा गांव निवासी राजकुमार राम (40) की बाइक से टक्कर हो गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी पहुंचा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने इम्तियाज को जिला अस्पताल को रेफर कर दिया। इम्तियाज अहमद ने मऊ ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह के साथ पुलिस कर्मियों ने नमन कर श्रद्धांजलि दी। संवाद