फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shakti Dubey IAS: UPSC टॉपर शक्ति ने बताया सफलता का राज, युवाओं को दिए खास टिप्स; आप भी जानें

Sat, 07 Jun 2025 09:57 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में ऑल इंडिया रैकिंग में प्रथम स्थान हासिल करने वालीं शक्ति दुबे शनिवार को बलिया स्थित अपने पैतृक गांव पहुंची। गांव के लोगों ने उनका स्वागत-सत्कार किया।
विज्ञापन
अपने गांव के मन्दिर में यूपीएससी टॉपर शक्ति दुबे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Shakti Dubey UPSC Topper: वर्ष 2025 की यूपीएससी टॉपर शक्ति दुबे अपने पैतृक गांव पहुंचीं। उनकी सफलता से गांव के लोग खुश हैं। शक्ति दुबे ने अपनी सफलता के पीछे निरंतर मेहनत और रोज आठ से 10 घंटे की पढ़ाई करना बताया।

विज्ञापन


गांव में शक्ति दुबे ने दरवाजे पर स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर में परिजनों के साथ वार्षिक पूजा अर्चन किया। दोकटी थाना क्षेत्र के रामपुर अपने पैतृक गांव अखंड हरिकीर्तन, रुद्राभिषेक के साथ तीन दिवसीय पूजा में भाग लिया। समापन रविवार को भंडारे के साथ होगा।

घर की महिलाओं के साथ शक्ति दुबे ने कई मंदिरों पर प्रसाद चढ़ाकर आशीर्वाद लिया। शक्ति दुबे ने बताया कि छह वर्ष बाद गांव आई हूं। काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। गांव और क्षेत्र के लोगों से अपार स्नेह मिल रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के युवा भी इस मुकाम को हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ईमानदारी के साथ प्रतिदिन आठ से 10 घंटे मेहनत कर इस मुकाम को हासिल किया। कोविड के बाद से शिक्षा के क्षेत्र में काफी बदलाव आया है। आज हर वह सामग्री जो इसके लिए चाहिए ऑनलाइन उपलब्ध है। घर से भी इसकी तैयारी की जा सकती है। 

कहा कि मैंने लगातार बिना हार माने पांच वर्ष तक ईमानदारी से मेहनत की। तब इस मुकाम को हासिल किया। उन्होंने कहा कि हमारी सनातन परंपरा बहुत बड़ी है। यह कोई भेदभाव नहीं करता। धर्म में आस्था रखकर पूजा पाठ करती हूं, लेकिन मुझे आडंबर पसंद नहीं।

यह भी पढ़ें: यूपीएससी टॉपर शक्ति दुबे ने यूपी बोर्ड टॉपर को दी बधाई तो चहक उठी महक

यह भी पढ़ें: यूपीएससी टॉपर शक्ति दुबे पहुंचीं प्रयागराज, जंक्शन से लेकर घर तक स्वागत, बरसाए गए फूल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें