फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: छठ घाट से घर लौटे तो फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर (बलिया)। छठ पूजा के दौरान रविवार शाम नवानगर गांव में विवाहिता सलोनी (25) का शव घर में पंखे के सहारे फंदे से लटकता मिला। परिवार के अन्य सदस्य छठ पूजा के लिए घाट पर गए थे। घर लौटने पर शव देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

मृतका की पहचान नवानगर निवासी मिंटू गुप्ता की पत्नी सलोनी के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर हनुमानगंज स्थित मायके से परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया। साथ ही मृतका के पति, सास और ससुर को पूछताछ के लिए थाने ले गई। बताया गया कि मिंटू मिर्जापुर में रेलवे में कार्यरत हैं और छठ पर्व पर घर आए हुए थे। मासिक धर्म होने के कारण सलोनी पूजा के लिए घाट पर नहीं गई थी। परिजनों के अनुसार, सलोनी की शादी चार दिसंबर 2025 को मिंटू गुप्ता के साथ हुई थी। प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर सिंह ने बताया कि मायके पक्ष से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। जांच के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें