फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पोस्टमार्टम के 60 घंटे बाद घर पहुंचे पति तो हुआ दाह संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
रतसर (बलिया)। जमीन विवाद में मारपीट के दौरान घायल आशा की मौत के बाद परिजनों ने करीब 60 घंटे तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया। पति के परदेश से लौटने और अपनी मांगों को पूरा कराने की जिद पर अड़े परिवार ने रविवार को एसडीएम गोपेश तिवारी और क्षेत्राधिकारी सतीश कुमार शर्मा के आश्वासन के बाद अंतिम संस्कार के लिए सहमति दी। इसके बाद तीसरे दिन महिला का दाह संस्कार किया गया।
विज्ञापन


गड़वार थाना क्षेत्र के नगर पंचायत रतसर के वार्ड नंबर चार विवेकानंद नगर की पूर्वी राजभर बस्ती में भैंस का खूंटा गाड़ने को लेकर 10 नवंबर को जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। इसमें आशा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन 13 नवंबर को पोस्टमार्टम कराने के लिए भी तैयार नहीं थे। अधिकारियों के समझाने और आश्वासन के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव घर लाया गया, लेकिन पति हरेंद्र राजभर के परदेश से लौटने के बाद भी परिवार अंतिम संस्कार को तैयार नहीं हुआ।
रविवार अपराह्न करीब तीन बजे एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंचे। परिजनों ने आरोपितों की गिरफ्तारी, मुकदमे में दो अन्य लोगों के नाम शामिल करने, चौकी इंचार्ज और संबंधित लेखपाल को निलंबित करने, आर्थिक सहायता देने तथा नगर पंचायत में परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिलाने की मांग रखी। अधिकारियों ने शासन की ओर से संचालित पात्र योजनाओं का लाभ दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। इस दौरान गड़वार थाना प्रभारी हितेश कुमार, चौकी इंचार्ज बांके बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें