फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप्र के रास्ते ही होगा देश का विकास : प्रभु

Mon, 23 Nov 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने सोमवार को बलिया स्टेशन पर आयोजित समारोह में छपरा-बलिया रेलमार्ग के दोहरीकरण सहित करीब आधा दर्जन योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
विज्ञापन



इस मौके पर उन्होंने कहा कि उप्र का विकास होगा, तभी देश का विकास होगा। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रभु ने कहा पूर्व की सरकार ने इस क्षेत्र पर ध्यान दिया होता तो आज स्थिति दूसरी होती। 


उन्होंने कहा कि पहले रेल संसाधनों के लिए यूपी को केवल एक हजार करोड़ का बजट मिलता था पर भाजपा की सरकार ने 4200 करोड़ का बजट दिया है। स्थिति यह है कि मोदी के शासन में पैसा पहले स्वीकृत किया जाता है काम पर हाथ बाद में लगाया जाता है।
विज्ञापन



छपरा-बलिया रेल खंड के दोहरीकरण और विद्युतीकरण योजना इसका उदाहरण है। इसके लिए 477 करोड़ रुपये मंजूर करने के बाद आज इसका शिलान्यास किया गया। यह काम किसी भी हाल में तीन साल के अंदर पूरा किया जाएगा। आने वाले दिनों में सभी एकल लाइनों का दोहरीकरण कर दिया जाएगा। अपने भाषण में उन्होंने चंद्रशेखर से अपने संबंधों को भी याद किया।


रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि पूर्वांचल के लोगों ने आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई पर इस क्षेत्र का अपेक्षित विकास नहीं हो पाया। कहा कि गाड़ियों की स्पीड बढ़ाने के लिए दोहरीकरण तथा विद्युतीकरण जरूरी है। हमारी सरकार इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने के लिए संकल्पित है।


इस मौके पर बलिया के सांसद भरत सिंह ने दोनों रेलमंत्रियों का स्वागत करते हुए जनपद तथा रेलवे के विकास के लिए कई मांगें रखीं। सांसद रवींद्र कुशवाहा तथा हरिनारायण राजभर ने ज्ञापन देने वाले आम लोगों को भरोसा दिलाया कि आप लोगों के मांगपत्रों पर अधिकारियों से मिल बैठकर विचार कर उन्हें पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें