बलिया कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद प्रेसवार्ता में उन्होंने ज्ञानवापी पर हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत किया। कहा कि यह सत्य की जीत है। शिवभक्तों की मनोकामना पूरी होगी। ज्ञानवापी के एएसआई सर्वे से पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी। पूरी उम्मीद है कि राम मंदिर की तरह इस विवाद का भी निर्णय हो जाएगा। इस दौरान परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी मौजूद रहे।
इससे पहले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं संग बैठक की। कहा की हमारी सरकार राष्ट्रहित, महिला सशक्तिकरण और गरीब-मजदूर के हित में कार्य कर रही है। 2024 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पूरे 80 सीटों पर जीत हासिल करेगी। बलिया सहित 25 जिलों की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री ने मुझे सौंपी है। यह पूर्वाचल का जिला है। इतना ही नहीं जो पूर्वांचल में जीत गया उसकी पूरे प्रदेश में जीत सुनिश्चित है। अगर आपकी कोई समस्या है तो आप उससे संबंधित जानकारी मुझे मुहैया कराए जो संभव होगा, सरकार इस मामले में उचित करवाई करेगी।
एक लाख से अधिक आवास सिर्फ बलिया जिले के लिए प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत बने हुए हैं। हिंदुस्तान में राजनीति का कोई सबसे बड़ा गढ़ है तो वह बलिया है। उन्होंने आगामी चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं से फिडबैक भी लिया। प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह ने मौर्य को चांदी का मुकुट पहना कर स्वागत किया।