फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia: न्यायालय ने की सख्ती तो पिता के भरण पोषण के लिए बेटे हुए तैयार, हर महीने देंगे एक-एक हजार

Wed, 02 Aug 2023 10:36 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बैरिया तहसील क्षेत्र के कोडरहा नौबरार अंतर्गत संसार टोला निवासी श्रीकिशुन यादव ने अपने चार पुत्रों के खिलाफ पिछले साल बैरिया तहसील स्थित भरण-पोषण न्यायालय में वाद दाखिल किया था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरण-पोषण न्यायालय में एक मामले में उपजिलाधिकारी बैरिया आत्रेय मिश्र ने सख्ती दिखाई है। इसके बाद एक वृद्ध के चारों पुत्र भरण पोषण का खर्च देने के लिए तैयार हुए। न्यायालय ने वृद्ध को सम्मानपूर्वक घर में रहने देने का भी लिखित आश्वासन लिया।

विज्ञापन


बैरिया तहसील क्षेत्र के कोडरहा नौबरार अंतर्गत संसार टोला निवासी श्रीकिशुन यादव ने अपने चार पुत्रों के खिलाफ पिछले साल बैरिया तहसील स्थित भरण-पोषण न्यायालय में वाद दाखिल किया था। इसमें बताया कि उसके चार बेटे हैं। वे भरण-पोषण नहीं करते हैं। घर में रहने देते हैं। एसडीएम के सख्त रुख अख्तियार करने पर बुधवार को चारों पुत्रों ने श्रीकिशुन यादव से मुकदमे में समझौता किया।

सभी पुत्रों ने भरण-पोषण के लिए प्रतिमाह एक-एक हजार देना स्वीकार किया। पुस्तैनी घर में सम्मान से रहने देने का आश्वासन दिया। श्रीकिशुन यादव और पुत्र तारकेश्वर यादव, रमेश यादव, उमेश यादव व पुन्नवासी यादव में समझौता होने के बाद सभी घर लौट गए। इस अवसर पर अधिवक्ता मिथिलेश सिंह भी मौजूद थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें