फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police SI Exam: अभ्यर्थियों की भीड़ से ट्रेन का एसी कोच बना जनरल, मदद में मुस्तैद रही जीआरपी और आरपीएफ

Sat, 14 Mar 2026 08:24 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: यूपी एसआई परीक्षा को लेकर बलिया जिले में बस स्टैंड से लेकर रेलवे स्टेशन तक अभ्यर्थियों की भीड़ रही। इस दौरान अभ्यर्थियों की भीड़ से ट्रेन का एसी कोच जनरल बना रहा। वहीं अभ्यर्थियों की मदद में जीआरपी और आरपीएफ मुस्तैद रही। 
विज्ञापन
बलिया में अभ्यर्थियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले में उप निरीक्षक परीक्षा के लिए देर रात परीक्षार्थी विभिन्न ट्रेनों से आने व जाने का क्रम बना रहा। कईयों ने प्लेटफार्म पर सो कर रात बिताई, उनकी सुरक्षा के लिए लिए आरपीएफ व जीआरपी जवान चक्रमण करते रहे। परीक्षार्थियों के सहूलियत के लिए प्लेटफार्म संख्या एक पर मुख्य गेट के सामने हेल्प डेस्क व सर्कुलेटिंग एरिया में होल्डिंग एरिया पर तैनात पुलिसकर्मी परीक्षार्थियों की समस्या का समाधान करते रहे।

विज्ञापन


उन्हें परीक्षा केंद्र व जाने के रास्ता व होटल लॉज के बारे में बताते नजर आए। शुक्रवार की सुबह लखनऊ-छपरा, उत्सर्ग सहित अन्य ट्रेनों से सैकड़ों परीक्षार्थी पहुंचे। दोपहर में परीक्षा खत्म होने पर शहर के परीक्षा केंद्रों के परीक्षार्थी दौड़ते हुए स्टेशन पहुंचे, वहां छपरा-मथुरा व कामायनी एक्सप्रेस से अपने गंतव्य को रवाना हुए। कामायनी 11 मिनट बाद रवाना हुई। जनरल बोगी में पैर रखने की जगह नहीं थी। 

अभ्यर्थी स्लीपर व एसी बोगी में सवार होकर रवाना हुए। ट्रेन में चढ़ने के लिए धक्का मुक्की होती रही। परीक्षा में गोरखपुर, वाराणसी, आजमगढ़, सोनभद्र, जौनपुर क्षेत्र के ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए है। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का संचालन किया, पहले दिन एक घंटे लेट पहुंची। स्टेशन परिसर व प्लेटफार्म पर सीसी कैमरे से कंट्रोल रूम से आरपीएफ जवान निगरानी करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा छूटी तो एक किमी लंबा लगा जाम, किया रूट डायवर्ट

उपनिरीक्षक परीक्षा सुबह की पाली की परीक्षा दोपहर 12 बजे छुटा तो टीडी कालेज से बहादुरपुर तक वाहनों का जाम लग गया। टीडी कालेज, कुंवर सिंह कालेज, जीजीआईसी सहित पांच परीक्षा केंद्रों के हजारों परीक्षार्थियों की भीड़ अचानक सड़क पर पहुंची तो वाहनों के पहिया थम गए। एक घंटे तक जाम के कारण ओवर ब्रिज, रोडवेज तिराहा व बहादुरपुर तक जाम रहा। ट्रैफिक जवान जाम छुड़ाने में हांफते रहे। एक किमी का पूरा क्षेत्र जाम से जकड़ गया, तेज धूप में लोग परेशान हो गए। जाम में फंसी स्कूली बसों में बच्चे परेशान नजर आए। कोतवाली पुलिस टीडी कालेज से वाहनों को डीएम आवास व मिड्ढी चौराहा की तरफ डायवर्ट करने के आधे घंटे बाद जाम कम हुआ तो प्रशासन ने राहत की सांस ली। दूसरी पाली की परीक्षा खत्म होने थोड़ी देर के लिए भीड़ लगी, लेकिन जवानों की तत्परता से लंबा जाम नहीं लगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें