फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : यूपी के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश का एक और ऐसा बयान जिसकी है चर्चा, कहा- हनुमानजी की जाति राजभर

Sun, 29 Dec 2024 04:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

उन्होंने कहा कि जब राम-लक्ष्मण को अहिरावण पातालपुरी में ले गया था, तब उन्हें पातालपुरी से निकालने की हिम्मत किसी की नहीं पड़ी थी। अगर किसी की हिम्मत पड़ी तो राजभर जाति में पैदा हनुमान जी की। हनुमान जी राम-लक्ष्मण को पातालपुरी से निकाल कर ले आए।
विज्ञापन
पंचायती राजमंत्री ओम प्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार के पंचायतीराज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने शनिवार को हनुमान जी को राजभर जाति का बताया।उन्होंने कहा कि जब राम-लक्ष्मण को अहिरावण पातालपुरी में ले गया था, तब उन्हें पातालपुरी से निकालने की हिम्मत किसी की नहीं पड़ी थी। अगर किसी की हिम्मत पड़ी तो राजभर जाति में पैदा हनुमान जी की। हनुमान जी राम-लक्ष्मण को पातालपुरी से निकाल कर ले आए।

विज्ञापन


पंचायतीराज मंत्री शनिवार को वासुदेवा गांव पहुंचे और गांव के मुख्य द्वार पर महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा लगाने के लिए भूमि पूजन किया। इसके बाद ओम प्रकाश ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अब बहुत से लोग कहेंगे कि ये तो हनुमान जी को राजभर जाति का बता रहे हैं। आपको बता दूं, अभी गांव में बुजुर्ग हैं। 

जब बच्चे बदमाशी करते हैं तो वे आज भी भर बंदर कह कर संबोधित करते हैं। हनुमान जी भी बंदर हैं। उन्होंने कहा कि हर पात्र को पीएम और सीएम आवास मिलना है। जो पात्र हैं, वह ब्लॉक, तहसील और जिला स्तर पर आवेदन कर सकते हैं। इस मौके पर अरविंद राजभर, मुनीम राजभर, रोहित राजभर, बालेश्वर राजभर, लाल बदन, हीरालाल राजभर, सुग्रीव राजभर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें