फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: यूपी के मंत्री ओमप्रकाश राजभर बोले, वक्फ की संपत्ति की हेराफेरी करने वाले विरोध कर रहे हैं

Sun, 20 Apr 2025 07:13 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

यूपी के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक लेने के बाद बातचीत में कहा कि वक्फ की संपत्ति का विरोध वो लोग कर रहे हैं जो इस संपत्ति से करोड़ो बना चुके हैं। इन्होंने कहा कि जनता  जिला पंचायत सदस्य का उम्मीदवार तय करेगी।
विज्ञापन
ओमप्रकाश राजभर, मंत्री यूपी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुभासपा कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक उभांव-चौकिया मार्ग स्थित मैरिज लॉन में हुई। मुख्य अतिथि सुभासपा अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के बदौलत मजबूत होती है। जो कार्यकर्ता पार्टी हित में मन से काम करता है उसके कार्य को परख करने में देर नहीं होती।

विज्ञापन


क्योंकि पार्टी को बने हुए 22 साल हो गए। आगामी समय के निकाय चुनाव में जिला पंचायत सदस्य का वही उम्मीदवार होगा जिसे उस क्षेत्र की जनता तय करेगी। उन्होंने सफल एवं असफल कार्यकर्ताओं के काम करने के तरीके एवं उनके परिणाम को भी गिनाया। निष्ठावान कार्यकर्ताओं के दम पर ही पार्टी मजबूत होती है।

इस दौरान बेल्थरारोड विधानसभा के पार्टी पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की गई। इस मौके पर शेख अली, आतिफ जमील, सालिक यादव, रजनीश श्रीवास्तव, हरिनाथ राजभर, सुनील सिंह, मिथलेश राजभर, सुग्रीव राजभर, कम्मू लारी, अजय राजभर, हरिंद्र राजभर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें