फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी सरकार के मंत्री का ममता बनर्जी पर जोरदार हमला,बोले-इस्लामिक आतंकवादियों की एजेंट हैं वह 

Thu, 14 Jan 2021 12:10 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
आनंद स्वरूप शुक्ला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश के संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जोरदार हमला किया। कहा कि ममता देश के लिए खतरा बन गई हैं। वह इस्लामिक आतंकवादियों की एजेंट बन गई हैं और उनकी तमन्ना ग्रेटर बांग्लादेश बनाने की है। इसलिए पश्चिम बंगाल में रोहिंग्या मुसलमानों के राशन कार्ड बनवा रही हैं।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के दुबहर इलाके में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अमर उजाला से बातचीत में मंत्री ने कहा कि ममता का खेल अब खत्म होने वाला है। दावा किया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही भाजपा एनआरसी को पूरे दमखम से लागू करेगी। अप्रैल माह में पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बन जायेगी ये तय है। इसके बाद ममता का सपना धूल धूसरित हो जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें