पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
एक अन्य बदमाश मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पूछताछ के दौरान बदमाश ने अपना नाम विकास सोनकर बताया। कहा कि साथियों के साथ 16 सितंबर को थाना क्षेत्र में दो शिक्षिका से सोने की चेन लूटी। विरोध करने पर शिक्षक देवेंद्र प्रताप यादव की गोली मारकर हत्या कर दिए थे। पकड़े गए बदमाश विकास के कब्जे से एक तमंचा, खोखा व जिंदा कारतूस व बाइक बरामद हुई है। पुलिस भागे हुए बदमाश की खोजबीन कर रही है।