फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: सपा में शामिल हुए भाजपा के पूर्व विधायक राम इकबाल, सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल पहले दे दिया था संदेश

Mon, 20 Dec 2021 04:19 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

हाल कि दिनों में योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले बलिया के चिलकहर से भाजपा के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह सोमवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। 
विज्ञापन
सपा में शामिल हुए भाजपा के पूर्व विधायक राम इकबाल - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले नेताओं के पाला बदलने का सिलसिला जारी है। बलिया जिले में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने सोमवार को अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। इस बात की जानकारी मिलते ही सपा नेता एक दूसरे को बधाई देते हुए भाजपा पर हमलावर दिखे तो वहीं भाजपा नेताओं ने मामले में कुछ भी बोलने से बचते रहे। 

विज्ञापन


पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह पिछले कुछ समय से लगातार अपनी ही सरकार के खिलाफ में बयान देकर इसके संदेश पहली ही दे चुके थे। कई बार तो उन्होंने अपने  बयानों से अपनी ही पार्टी को असहज स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया था। पिछले दिनों उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ही निशाना बना लिया था। 

भाजपा में हाशिए पर थे पूर्व विधायक
वर्ष 2002 में हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में रामइकबाल सिंह चिलकहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। बाद में ये सीट परिसीमन में खत्म हो गई। इसका कुछ हिस्सा रसड़ा और कुछ हिस्सा बेल्थरारोड विधानसभा में चला गया। इसके बाद पार्टी में हाशिए पर आए पूर्व विधायक काफी दिनों से अपने लिए राजनीतिक जमीन तलाश रहे थे।
विज्ञापन

पढ़ेंः बलिया में छात्रसंघ चुनाव स्थगित होने पर भारी हंगामा, पूर्व महामंत्री ने की आत्मदाह की कोशिश, जगह-जगह चक्काजाम

इसी कारण रामइकबाल अक्सर अपने बयानों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधते रहे हैं। उनके बयानों से यह अटकलें पहले से लगाई जा रही थीं कि वह जल्द ही सपा में शामिल हो सकते हैं। वह विधासभा चुनाव लड़ने की भी तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने राम इकबाल का किया स्वागत

पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह। - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को उनके सपा में शामिल होने की सपा ने ट्वीट कर जानकारी दी। ट्वीट में लिखा कि, ‘‘सपा का बढ़ता कारवां, राष्ट्रीय अध्यक्ष (अखिलेश यादव) के नेतृत्व में आस्था जताते हुए बलिया के चिलकहर विधानसभा से भाजपा के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह अपने साथियों के साथ सपा में शामिल। आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन।''
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें