फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो और बढ़े, हो गए पूरे 350 परीक्षा केंद्र

Tue, 16 Feb 2016 08:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा को सकुशल और शुचितापूर्ण संपन्न कराने के लिए कुल 348 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को भी आवंटित कर दिया गया था।
विज्ञापन


इसी बीच मंगलवार को शासन ने दो और विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने की निर्देश डीआईओएस कार्यालय को भेज दिया। ऐसे में अब जिले में 348 की जगह 350 परीक्षा केंद्र होंगे। अब जम्बो जेट परीक्षा केंद्रों  पर सब तैयारियों के बावजूद नकल विहीन परीक्षा कराना प्रशासन के लिए आसान नहीं होगा।


जिले में नकल विहीन यूपी बोर्ड परीक्षा कराने के लिए काफी मशक्कत के बाद जिला परीक्षा समिति ने पहली सूची में मात्र 174 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था।
विज्ञापन


 साथ ही अधिकतम 250 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कराने का दवा किया जा रहा था। लेकिन अंत में जिला परीक्षा समिति ने 319 परीक्षा केंद्रों की सूची मंडलीय परीक्षा समिति को भेजा। जिसमें से मंडलीय परीक्षा समिति ने एक परीक्षा केंद्र को खारिज कर दिया।

 साथ ही अपनी शक्ति का प्रयोग करते हुए 30 अन्य विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बना कर बोर्ड के पास भेज दिया। इस प्रकार जिले में कुल 348 परीक्षा केंद्र हो गए। इसके बावजूद कुछ विद्यालय के प्रबंधक अपने विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाने के लिए शासन में लगे रहे।

 शासन के निर्देश पर डीआईओएस ने मंगलवार को स्वतंत्रता सेनानी इंटर कालेज, बनकटा खेजरूरी और रामनगीना सिंह इंटर कालेज पलिगरा को परीक्षा केंद्र बना दिया।

 इस प्रकार अब जिले में 348 की जगह 350 परीक्षा केंद्र हो गया है। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि शासन के निर्देश पर और दो विद्यालय स्वतंत्रता सेनानी इंटर कालेज, बनकटा खेजूरी और रामनगीना सिंह इंटर कालेज पलिगरा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसी के साथ अब जिले में 350 परीक्षा केंद्र हो गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें