फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा : जिले में इस बार कम हो गए 34 हजार परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा में 33 हजार 715 परीक्षार्थी कम हो गए हैं। वित्तीय वर्ष 2022-23 में जिले में एक लाख 59 हजार 59 परीक्षार्थियों ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी, जबकि इस बार एक लाख 25 हजार 350 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि यू डायस पर छात्र-छात्राओं का डाटा अपडेट होने के कारण फर्जी छात्र-छात्राओं का आवेदन नहीं हुआ है। विद्यालयों में फर्जी नामांकन रोकने के लिए शासन ने छात्र छात्राओं का ब्योरा यू-डायस पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए थे।
जिले में वित्तीय वर्ष 2022-23 में हाईस्कूल की परीक्षा में 77307 और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 81715 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जबकि इस बार 64155 परीक्षार्थी हाईस्कूल और 61195 परीक्षार्थी इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होंगे। इस बार पिछले साल हुई बोर्ड परीक्षा से 33715 परीक्षार्थी कम हो गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि पोर्टल पर छात्र-छात्राओं का डाटा अपडेट होने से इस बार परीक्षार्थियों की संख्या में कमी आई है। इस बार 125350 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें