फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: युवाओं को उद्यमिता से जोड़ने के लिए विवि ने की पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) ने प्रदेश के युवाओं को उद्यमिता और स्वरोजगार के प्रति जागरूक बनाने के लिए संबद्ध महाविद्यालयों को विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव द्वारा जारी पत्र में सभी प्राचार्यों एवं महाविद्यालय प्रबंधकों से कहा गया है कि वे अपने यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों के बीच व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें और उन्हें उद्यमिता के अवसरों की जानकारी दें।
विज्ञापन

पत्र के अनुसार, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर भारतीय ज्ञान परिषद द्वारा प्रदेश के विश्वविद्यालयों, निजी विश्वविद्यालयों एवं निजी संस्थानों के विद्यार्थियों को उद्यमिता से जोड़ने की पहल की जा रही है। इसके तहत ‘टाइम यूपी एक्सपो-2026’ कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। इसका उद्देश्य युवाओं को रोजगार तलाशने के बजाय स्वयं रोजगार सृजित करने के लिए प्रेरित करना है।
योजना के तहत 21 से 40 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को 50 हजार से लेकर 10 लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। इससे युवा अपना सूक्ष्म उद्योग स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने महाविद्यालयों से अधिक से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा है।
विज्ञापन

कुलपति के निर्देशों के क्रम में विश्वविद्यालय ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों से कार्यक्रमों की सूचना एवं प्रतिभागियों का विवरण विश्वविद्यालय को उपलब्ध कराने को भी कहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि यह पहल युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करने के साथ-साथ प्रदेश में उद्यमिता संस्कृति को भी मजबूत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें