फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सरदार पटेल की विरासत का उत्सव है यूनिटी मार्च

विज्ञापन
सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रसड़ा में पदयात्रा निकालकर भ्रमण करते महामंडलेश्वर एवं श्रीनाथ
विज्ञापन
बलिया। भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को वीर लोरिक स्टेडियम से यूनिटी मार्च निकाला गया। रामलीला मैदान में आयोजित सभा में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय माई भारत के माध्यम से देश भर में राष्ट्रीय गौरव की भावना, नागरिक जुड़ाव और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से राष्ट्रव्यापी सरदार150 यूनिटी मार्च का आयोजन किया जा रहा है। यूनिटी मार्च सरदार पटेल की विरासत का उत्सव है।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा आदि के नेतृत्व में निकली यात्रा कुंवर सिंह चौराहे पर पहुंची, जहां सभी लोगों ने वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद यात्रा टीडी कॉलेज से ओवरब्रिज होते हुए चौक शहीद पार्क व नगर का भ्रमण करते हुए रामलीला मैदान में आकर समाप्त हुई।
सांसद नीरज शेखर ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अलग-अलग रियासतों को जोड़कर देश को एकता के सूत्र में पिरोया है। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, पूर्व मंत्री नारद राय, महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव, जयप्रकाश साहू, विजय बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी क्रम में रसड़ा में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150वीं जयंती पर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकालकर एकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर एवं श्रीनाथ मठ के मठाधीश कौशलेंद्र गिरी ने पद हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पदयात्रा श्रीनाथ मठ से प्रारंभ होकर चंद्रशेखर आजाद चौराहा, मुंसफी तिराहा, पानीटंकी रोड, प्यारेलाल चौराहा सहित नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए श्रीनाथ मठ पहुंचकर संपन्न हुई। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष निखिल त्रिपाठी, पूर्व चेयरमैन वशिष्ठ नारायण सोनी, ठाकुर मंगल सिंह, अविनाश सोनी, इंद्रजीत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें